लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर कानून का सहारा लेकर गैर कानूनी काम करने का आरोप लगाया है. साथ ही राम मंदिर के दान को लूटने को लेकर भी हमला बोला है. इतना ही नहीं उनका कहना है कि मुस्लिम, बौद्ध, सिख, जैन अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित समाज पर अत्याचार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- UP फतेह की तैयारी! संघ और संगठन के गठजोड़ से भाजपा के लिए सियासी पिच तैयार करेंगे विनोद तावड़े, 27 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जितनी नाइंसाफ़ी करना चाहे कर ले लेकिन अब वो ख़ुद ख़ौफ़ में है और वो भी लोगों की आवाज़ से नहीं बल्कि उनकी ख़ामोशियों से डरकर. क़ानून का सहारा लेकर ग़ैर क़ानूनी काम करने का दौर कुछ समय के लिए हावी हो सकता है पर हमेशा नहीं चलता. जिस भाजपा ने मंदिर के दान-मान को लूट लिया वो किसी की आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने.

इसे भी पढ़ें- भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक राजनीति और… मस्जिद गिराने की बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के चंद्रशेखर, अन्याय बताते हुए उठाया बड़ा सवाल

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि सारा मुस्लिम, बौद्ध, सिख, जैन अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित समाज देख रहा है कि किस तरह उनपर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है. पीड़ित जब चुप हो जाता है तो उसका विरोध मौन होकर भी मुखर होने लगता है. अब ‘पीडीए’ अपनी एकजुटता दिखाएगा, ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर एक सौहार्दपूर्ण ‘बंधुराष्ट्र’ बनाएगा!