लखनऊ. भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने सड़कें, पुल, भवन, मंदिर, संसद निर्माण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि भ्रष्ट भाजपा के समय बन रहे एक्सप्रेसवे जुमलाई विकसित भारत की हस्त रेखाएं हैं तो फिर ये रेखाएं खंडित क्यों है?
इसे भी पढ़ें- सहारनपुर मस्जिद पर इकरा हसन का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मस्जिद वहीं बनेगी, कोर्ट में लड़ेंगे’
अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा के समय का हर निर्माण – सड़कें, पुल, भवन, मंदिर, संसद, पानी की टंकी, गुंबद-छतरी, छत, कॉरीडोर भाजपा के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. भाजपा के समय में विकास नहीं होता है, बल्कि विनाश पर रंग-रोगन और प्रचार की लीपापोती मात्र की जाती है.
उन्होंने ये भी कहा कि सच तो ये है कि उप्र की भाजपा सरकार के पास अपने से पहले वाली सपा सरकार द्वारा बनवाए गये देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेसवे ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ का जीता जागता मॉडल उपलब्ध था. अगर भाजपा ने अपने 50% कमीशन के भ्रष्टाचारी मॉडल की जगह थोड़ी भी ईमानदारी का मॉडल अपनाया होता तो बदनामी से बचा भी जा सकता था.
इसे भी पढ़ें- अलीगढ़ में करणी सेना जिलाध्यक्ष पर भीड़ का हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; अंबेडकर पार्क में लगवाए नारे
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा तो ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ के रखरखाव तक में भेदभाव कर रही है, मेंटेनेंस का पैसा तक मिल-बांटकर हजम कर चुकी है. वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे बनाना तो दूर भाजपा तो संभालना भी नहीं जानती है.



