लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश भाजपा को हटायेगा और उसका सफाया करेगा. पीडीए की रणनीति और इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए को हटाएगा. भाजपा पीडीए की रणनीति का मुकाबला नहीं कर पा रही है. पीडीए की रणनीति की वजह से भाजपा अपने सहयोगी दलों से न जाने क्या-क्या सुनती है, उसके बाद भी उन्हें नहीं छोड़ पा रही है.

इसे भी पढ़ें- मंगनी, मसला और खूनी इंतकामः शादी टूटने से नाराज होकर युवक ने मंगेतर को मारी गोली, जानिए आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए के डर के कारण भाजपा अपने सहयोगी दलों को झूठा और बनावटी सम्मान देती है. भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन जनता उसे बढ़ती, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का जवाब देगी. भाजपा दस साल से ज्यादा समय से केन्द्र की सत्ता में है. बेरोजगारी चरम पर है. भर्ती परीक्षाओं के इतने पेपर लीक कभी नहीं हुए हैं. भाजपा के सबसे बड़े नेता लगातार विश्व का दौरा कर रहे है. इतनी विदेश यात्रा किसी ने नहीं किया होगा, उसके बाद भी भाजपा की विदेश नीति फेल है.

अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल के चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की. भाजपा की बेईमानी को यूपी के लोग अच्छी तरह से जानते हैं. फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद जी 2024 का चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में इनकी खाली सीट की गई मिल्कीपुर सीट के उपचुनाव में भाजपा ने हर तरह की मनमानी की. अपने हिसाब से फोर्स और अधिकारी तैनात किए गए. समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया. बाहर से आये लोगों ने भाजपा के लिए वोट डाला. उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में एक पुलिस के अधिकारी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर तानकर मतदाताओं को वोट डालने से रोका. महिलाओं को रोका. यूपी के लोगों ने देखा कि पुलिस ने प्राईवेट ड्रेस में भाजपा के लिए वोट डाला. बंगाल में ममता बनर्जी दीदी चुनाव जीती थीं. मतदान उनके पक्ष में हुआ था, लेकिन फोर्स लगाकर उन्हें हराया गया.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार, हादसा और मौत का मंजरः रोडवेज बस ने बाइक को मारी ठोकर, मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत, एक घायल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सब चीजें अपने नियंत्रण में रखने के लिए फोर्स लगाती है. भाजपा के लोग पेपर लीक कराते हैं और अब इन्हीं की सरकार नीट पेपर कराने के लिए एयरफोर्स का प्रयोग कर रही है. भाजपा सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है. इससे खराब सरकार कोई नहीं हो सकती है. भाजपा सरकार ने दस साल में पीडीए समाज के दस हजार से ज्यादा लोगों की नौकरियां छीन ली है. नौकरियों में घोटाला किया है. इस सरकार ने प्रदेश में जो बुलडोजर चलाया है, वह 90 फीसदी पीडीए के लोगों पर चला है. समाजवादी पार्टी ने यूपी में भर्तियों को लेकर एक पीडीए आडिट रिपोर्ट जारी किया है.

भाजपा के पास उसका जवाब नहीं है. इसी तरह से प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी एनकाउण्टर किये गये हैं. सबसे ज्यादा पीडीए के लोगों का फर्जी एनकाउण्टर किया गया है. जनता सब देख रही है. जनता 2027 में भाजपा को जवाब देगी. जनता भाजपा सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आक्रोशित है. जनता ने प्रदेश में जगह-जगह इस सरकार के लगाए स्मार्ट मीटर उखाड़ कर फेंक दिए. स्मार्ट मीटरों के जरिए भाजपा जनता की जेेब काट रही थी. जनता भाजपा सरकार को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा ने जनता को धोखा दिया. वादा किया था स्मार्ट सिटी बनाने का और लेकर आ गये स्मार्ट मीटर उसमें पता नहीं कौन सी चिप लगा दिया था कि स्मार्ट मीटर तेज भागता है.

इसे भी पढ़ें- विकास के नाम पर आस्था से खिलवाड़, 92 साल पुराने बजरंगबली मंदिर पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने पुनर्निर्माण का दिया आश्वासन

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर मंत्री, अधिकारी और विभाग में तालमेल नहीं हैं. इसका कारण है कि मुख्यमंत्री जी किसी को काम नहीं करने देते हैं. भाजपा के डबल इंजन आपस में टकरा रहे है. अब तो डिब्बे भी टकरा रहे है. भाजपा के डबल इंजन के भ्रष्टाचार की टंकी इतनी बड़ी है कि उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. भाजपा अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी का सामना नहीं कर पा रही है. अयोध्या में जो महाघोटाला और महापाप हुआ है, उसका भाजपा के पास जवाब नहीं है. इसी तरह से जलजीवन मिशन में बनी पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार को सहन नहीं कर पा रही है. लगातार ढह रही है. उन्होंने कहा कि लगता है जल जीवन मिशन के पानी की टंकियों के भ्रष्टाचार की पाइप लाइन लखनऊ के 5, कालिदास मार्ग तक जुड़ी हुई है.