लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है. एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर जल जीवन मिशन तक में कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार है. कहीं सड़कें टूट रहीं है, तो कहीं पानी की टंकियां गिर रहीं हैं. भाजपा सरकार एक्सप्रेस-वे के नाम पर जर्जर सड़कें बनाने का रिकॉर्ड बना रही.
इसे भी पढ़ें- खाकी वाला ‘खलनायक’! शादी का झांसा देकर दरोगा ने महिला से किया रेप, अश्लील फोटो और VIDEO बनाकर…
अखिलेश यादव ने कहा, कथित लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे में 17 दिनों में दूसरी बार गड्ढे हो गए, उद्घाटन के बाद से ही मरम्मत की जरूरत पड़ने लगी. 4700 करोड़ की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे चल कम रहा है, धंस ज्यादा रहा है. एक्सप्रेस-वे की सड़क कहीं धंस गयी तो कहीं डामर उखड़ गया. यही स्थिति बुन्देलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की भी हुई थी.
इसे भी पढ़ें- योगी जी का विकास ‘बदहाल’! थाली की जगह हाथों में रोटी लेकर खाते दिखे बच्चे, VIDEO ने सरकार और सिस्टम की खोली पोल
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अभी हो रहे ‘बटेश्वर कॉरिडोर’ के काम में बेतहाशा भ्रष्टाचार हो रहा है. दिनदहाड़े बिना बेस के सीधे मिट्टी पर ही पीसीसी डाला जा रहा है. यहां खराब कॉन्क्रीट और पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है. डिजाइन फॉल्ट्स आदि की भी लिखित शिकायतें कई बार की जा चुकी है, लेकिन कभी सुनवाई ही नहीं हुई, जांच तो संभव ही नहीं है. भाजपा राज में जब कोई ईमानदार नागरिक आवाज उठाता है तो उसके फोन पर दूसरी तरफ से धमकी की आवाज आ जाती है.


