लखनऊ. अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय 500 एमजी की गोली दो बार लेनी पड़ती थी, अब 650 एमजी की तीन बार गोली खानी पड़ी रही है. सामंतवादी, वर्चस्ववादी, संकीर्ण सोच वाले लोगो को पीडीए से बहुत घबराहट हो रही है. पीडीए विजनरी और प्रोग्रेसिव है. दूसरे चुनाव को लेकर काफी गम्भीर हैं.
बीजेपी के राज में स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के राज में स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लेकर समाजवादी आडिट रिपोर्ट रखते हुए कहा कि दर्द पेट मे होता है तो हाथ काट लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि 16000 की आबादी पर एक डॉक्टर है. नर्सिंग के 24000 पद, एम्स गोरखपुर में 604 पद और एम्स रायबरेली में 600 पद खाली हैं. गोरखपुर में 17 प्रतिशत पीएचसी कम हो गई हैं. आगरा, प्रयागराज सभी जगह यही हालत है. जबकि निजी हॉस्पिटल खूब बढ़ रहे हैं.
समाजवादी सरकार बनने और गरीब का इलाज फ्री में
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर जो गरीब अस्पताल आएगा, उसका इलाज फ्री में होगा. कोई कार्ड नहीं मांगा जाएगा. उन्होंने कहा कि आज कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. इसका इलाज भी मंहगा है. समाजवादी सरकार में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया गया था, मगर आज उसकी भी हालत खराब है.
समाजवादी सरकार बनने और दाम बांधो की नीति होगी
अखिलेश यादव ने मंहगाई के मसले पर पूछने पर उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर दाम बांधो की नीति पर पार्टी काम करेगी. उन्होंने कहा कि बड़े लोगों को फायदा पहुचाने के लिए चीनी मंहगी, पेट्रोल में मिलावट कर रहे हैं. चुनाव में चंदा के लिए मुनाफाखोरी से कमीशन ले रहे हैं. इस दौरान लोगों को सावधान करते हुए कहा कि कोई सही नही है बीजेपी वाले फिर से चुनाव के पहले एसआईआर ले आएं, इसलिए सावधान रहें.
बीजेपी के लोग प्रोग्रेसिव सोच के नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग प्रोग्रेसिव सोच के नही हैं. जिस बीजेपी ने अपना जेपी बेच दिया हो उनके बारे में क्या कहा जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले खुद बीजेपी के सगे नहीं है.


