लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा का राजनीतिक चरित्र जनविरोधी है. वह राजनीति के साथ छल करती है. लोकतंत्र के साथ धोखा करती है. भाजपा राज में प्रदेश की पुलिस-व्यवस्था चौपट है. कानून का राज नहीं है. अस्पतालों की हालत खराब है. गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है. 2027 के विधानसभा चुनाव में 2024 लोकसभा चुनाव से ज्यादा सावधानी बरतना है. भाजपा की साजिश से सावधान रहना है. जनता बदलाव चाहती है. भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता की तैयारी है. जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है. सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर सावधानी से काम करना है.
इसे भी पढ़ें- 1 पैग के लिए खूनी खेलः 2 दोस्तों ने जमकर पी शराब, फिर छोटी सी बात को लेकर एक ने दूसरे को सुला दी मौत की नींद
आगे अखिलेश यादव ने कहा, एसआईआर में नकली हस्ताक्षर से वोट कटवाए जा रहे थे. चुनाव आयोग निष्क्रिय क्यों है?कार्यकर्ता और नेता बूथ पर जाएं. लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों को बताएं. भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया. राजधानी समेत सभी बड़े शहरों में यातायात व्यवस्था बर्बाद है. सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है. लखनऊ में सात हजार करोड़ में ग्रीन कारिडोर बनाया गया, उसकी डिजाइन गलत है. हर चौराहे पर पुलिस लगानी पड़ती है. भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में एक भी बिजली का प्लांट नहीं लगा. बिजली व्यवस्था खराब है. स्मार्ट मीटर से बिल में धांधली हो रही है. बिजली उपभोक्ता परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें- झूठ बोलती है योगी सरकार! UP में कानून व्यवस्था फेल, एक और युवती के साथ गैंगरेप, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस ?
आगे अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार ने कन्नौज काऊ मिल्क प्लांट बंद कर दिया. यह सरकार नया कुछ नहीं बना सकती है. समाजवादी सरकार ने जो बनाया था उसे भी खराब कर दिया. किसान बाजार बेच दिया. भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है. समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास के बहुत काम किए गए. मुख्यमंत्री जी का विकास से कोई वास्ता नहीं है. समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया था. समाजवादी सरकार ने प्रदेश का एक्सप्रेस-वे से परिचय कराया. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी विश्वस्तरीय सड़क बनाने का काम किया. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकार्ड टूट गये हैं. उत्तर प्रदेश को पुनः विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना ही होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

