लखनऊ. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने 17 साल के युवक की मौत पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में 17 वर्षीय शिवम सविता का शव पुलिस चौकी के पीछे नाले में मिलना बेहद दुखद, गंभीर और चिंताजनक घटना है. शिवम के पिता का कहना है कि जन्मदिन का कार्यक्रम था और उनके बेटे को दुकान से पुलिस अपने साथ ले गई थी.
इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस सिर्फ ‘जुमला’! तलवार लेकर घर में घुसे दबंग, हफ्ते भर बाद जागे कानून के रखवाले, योगी जी ये सुशासन है या कुशासन?
उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने बाकी लड़कों को पैसे लेकर छोड़ दिया, लेकिन उनका बेटा घर नहीं लौटा. रातभर तलाश करने के बाद सुबह उसका शव नाले में मिला. यूपी सरकार से हमारी मांग है कि शिवम की मृत्यु की परिस्थितियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए. यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही, अवैध हिरासत, वसूली या किसी अन्य प्रकार की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई हो.
इसे भी पढ़ें- भाजपा के समय में विकास नहीं, बल्कि विनाश पर… सपा सुप्रीमो का तीखा हमला, सड़कें, पुल, भवन निर्माण को लेकर दिया बड़ा बयान
चंद्रशेखर आजाद रावण ने ये भी कहा कि एक 17 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए. साथ ही, शोकाकुल परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके. शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे.



