लखनऊ. वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2023 को लेकर नगीना सांसद ने योगी सरकार को घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2023 के 709 पदों पर पूरी चयन प्रक्रिया के बावजूद तीन साल से अभ्यर्थी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा जाएगी, काशी मुस्कुराएगी! अखिलेश यादव ने काशीवासियों का आभार जताते हुए BJP पर साधा निशाना, बताया MLC चुनाव में क्यों मिली जीत
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चुनाव से छह महीने पहले युवाओं को नौकरियों और रोजगार के आश्वासन बांटकर अगली सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जिन भर्तियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. उनका परिणाम तक जारी नहीं हो रहा है. सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय तारीखों और इंतजार में उलझाए रखना चाहती है.
इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश जी! आइए हो जाये दो-दो हाथ’, ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो को दे डाली खुली चुनौती, जानिए क्यों कही मैदान छोड़कर भागने की बात
आगे चंद्रशेखर ने कहा कि हमारा वादा है उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं से कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को पहले ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा. साथ ही प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े.

