वाराणसी. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई जायजा भी लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यही सामग्री और यही पैसा 2017 के पहले ये सपाई सब खा जाते थे, गरीब का डकार जाते थे.
इसे भी पढ़ें- BJP अपनी नाकामियों को छिपाने… अखिलेश यादव ने बोला करारा हमला, हिंदूवादी होने का ढोंग करने का आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात
वाराणसी के सलारपुर स्थित विद्या विहार इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन किसानों की फसल डूबी है, उन किसानों की फसल का भी सर्वे किया जा रहा है. उसको भी मुआवजा देने का आदेश कर दिया गया है कि सर्वे की रिपोर्ट आते ही तत्काल उन्हें भी मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आती है, अच्छी स्कीम लेकर के आती है. लूट-खसोट पर रोक लगाती है, गरीब को उसका हक उपलब्ध करवाती है. कोई भेदभाव किसी के साथ नहीं करती, सबको उसका अधिकार मिले. उन्होंने कहा कि यही अधिकार देने के लिए, उसी की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर आज मैं स्वयं यहां पर आया हूं.
इसे भी पढ़ें- काला धन, सफेद हो गया! 6 पार्टियों को मिले 5500 करोड़ के चुनावी चंदे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
उन्होंने कहा कि आप सबको इस बारे में आश्वस्त करने के लिए आया हूं कि आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं. ये डबल इंजन की सरकार, केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें आपके साथ खड़ी हैं. सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके.



