लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों अपने-अपने दलों के ख़ातिर भाजपा से लड़ने के लिए लाठी भांज रहे हैं, लेकिन दोनों दलों के बाकी नेता मानते हैं कि उनके नेता हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश के PDA पर विनोद तावड़े का बड़ा हमला, बोले-‘पराया धन अपना’ को करेंगे नाकाम!

आगे केशव मौर्य ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में ज़मीनी सच्चाई यह है कि सपा किसी भी हालत में भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है. हालत यह है कि 2022 की तुलना में आज उसकी हालत और भी ख़स्ता है, इसलिए सपा बहादुर अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता. यही स्थिति उनके राजनीतिक अवसरवादी सखा राहुल राजीव फ़िरोज़ गांधी की है. उनकी यंग्री यंगमैन की भूमिका बेअसर है, जो उनकी अपनी पार्टी पर ही प्रभाव डालने में कतई नाकाम रही है.

इसे भी पढ़ें- BJP जितनी नाइंसाफी करना चाहे कर ले लेकिन… सपा सुप्रीमो का सरकार पर तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या कह गए अखिलेश यादव

आगे केशव मौर्य ने कहा, उनके लगातार गाल बजाने के बावजूद भाजपा ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपना झंडा गाड़ दिया, जहां वह सत्ता में नहीं थी. आने वाले वक्त में पंजाब और हिमाचल उसके रडार पर हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर भाजपा सरकार बनाएगी. यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकारों के जनहित में किए गए कार्यों और भाजपा के लगातार मजबूत होने का नतीजा है.