लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राष्ट्रवाद के विरोध और तुष्टीकरण के जरिए वोट साधने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, बात जब राष्ट्रवाद के विरोध और तुष्टीकरण के ज़रिए वोट साधने की हो तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों एक ही कुंड में गोता लगाने में क़तई परहेज़ नहीं करते हैं. देश के स्वाभिमान से समझौता करने में दोनों एक-दूसरे पर बीस हैं. कांग्रेस को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से परहेज है.
इसे भी पढ़ें- अन्नदाता पर BJP का अत्याचार! किसान नेताओं की पिटाई पर भड़के अखिलेश यादव, थाने में थर्ड डिग्री देने को लेकर दिया बड़ा बयान
आगे केशव मौर्य ने कहा, वहीं समाजवादी पार्टी राग अलाप रही है कि उसकी सरकार बनने पर अपने उस तुर्रम ख़ां मुस्लिम नेता को गृह मंत्री बनाएगी जो भारत माता को डायन कहता रहा हो. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की बात करने पर दोनों कान में तेल डालकर सो जाते हैं. दोनों दलों को समझना चाहिए 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होने तक जनता न तो उत्तर प्रदेश में सपा को सत्ता सौंपने वाली है और न देश की बागडोर कांग्रेस को.
इसे भी पढ़ें- सत्ताईस से पहले मुसीबत में सपा! अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव से पहले यादव समाज ने पार्टी नेता के खिलाफ निकाला फरमान
आगे डिप्टी सीएम मौर्य ने ये भी कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश को दिन दूनी, रात चौगुनी गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है. मोदी जी का ईमानदार नेतृत्व विकास, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है. जनता को देश बनाने वाले चाहिए, लूटने वाले नहीं. विकास करने वाले चाहिए, दंगा और तुष्टीकरण कराने वाले नहीं. कांग्रेस ‘सांपनाथ’ है और सपा ‘नागनाथ’. इनसे जनता को बचाना भाजपा का राष्ट्रधर्म है.

