लखनऊ. यूं तो योगी सरकार विकास के लाख बड़े दावे करती है. योगी सरकार ने प्रदेश की स्कूलों में व्यवस्था सुधारने के लिए 2018 में ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया था. कई हजार करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद स्कूलों की स्थिति ऐसी है कि बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करना पड़ रहा है. जिसे लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- क्या हिंदू और क्या मुस्लिम! धर्म की बेड़ियां तोड़ मुस्लिम युवक निभाते हैं रामायण के पात्र, 62 सालों से कायम है हिंदू-मुस्लिम एकता की रामलीला

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएँ और आधारभूत ढांचा सुधारने के लिए जून 2018 में ऑपरेशन कायाकल्प शुरू किया था. प्रदेश भर में करीब 8 साल में अनुमानित 12,000 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद रामपुर जिले में इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले आधे से ज्यादा, यानी लगभग 61 हजार बच्चे आज भी स्कूलों में फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वर्ण शिखर गायब! सोने की जगह पीला रंग होने का दावा, मचा हड़कंप

आगे चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, कुर्सियों पर सत्ता, स्कूलों में फर्श पर 61 हजार बच्चे! यही है आपके ऑपरेशन कायाकल्प का परिणाम? और हाँ, एक सुझाव है! इन स्कूलों के नीचे ही खुदाई करवा दीजिए, शायद कुछ मिल जाए!