लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है. प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल का शुभारंभ किया. यह पोर्टल छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़कर रोजगार और प्लेसमेंट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाएगा.

इसे भी पढ़ें- ‘नो’ रिस्क के मूड में BJP: बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करेगी भाजपा, जानिए 27 की सत्ता हासिल करने का ‘मास्टरप्लान’?

इस पोर्टल के माध्यम से उद्योग अपनी रोजगार संबंधी रिक्तियों और अवसरों को सीधे पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकेंगे. छात्र अपनी प्रोफाइल और रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे. पोर्टल पर नौकरी की अधिसूचनाएं, पात्रता मानदंड, आवेदन की अंतिम तिथि और कंपनी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध होंगी.

इसे भी पढ़ें- Ayodhya News: क्या सच में निर्मोही अखाड़े से बाहर हुए महंत दिनेन्द्र दास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा

पोर्टल में उद्योगों के लिए अलग डैशबोर्ड की सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से कंपनियां पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकेंगी, नई नौकरियों की जानकारी साझा कर सकेंगी तथा चयनित छात्रों का विवरण देख सकेंगी. साथ ही पात्र छात्रों के रिज्यूमे को फिल्टर कर डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. छात्रों के लिए रिज्यूम बिल्डर की सुविधा भी पोर्टल का अहम हिस्सा है. इसके जरिए छात्र अपनी शैक्षिक योग्यता, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और अन्य व्यावसायिक उपलब्धियों को शामिल करते हुए प्रोफेशनल रिज्यूम तैयार कर सकेंगे.