लखनऊ. राहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश देने का दावा किया. जिस पर अब भाजपा हमलावर है. इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी निशाना साधा है. केशव मौर्य ने राहुल गांधी को अज्ञानी करार देते हुए उनके बयान को अनर्गल करार दिया है.
इसे भी पढ़ें- देश में संकट की सरकार! छात्रों, युवाओं और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर बरसे अखिलेश, जानिए ऐसा क्या कह दिया?
केशव मौर्य ने कहा, बिना ज्ञान के विशेषज्ञ राहुल गांधी को सबकुछ पता है, बस यही नहीं पता कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने जो अनर्गल बयान दिया है, उससे उनकी पांच दफ़ा की सांसदी की कलई खुल गई है. उनको प्रशासन का ‘क, ख, ग’ नहीं आता.
आगे उन्होंने कहा, दरअसल गांधी परिवार के निशाने पर केंद्रीय गृहमंत्री जी इसलिए भी रहते हैं कि उनकी ‘रणनीतिक चकरी’ का कोई तोड़ आज पूरी कांग्रेस के पास नहीं है. उनकी रणनीतिक बिसात पर गांधी परिवार बार-बार ढेर हो जाता है, इसलिए राहुल गांधी आए दिन अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- केवल सख्त कानून बना देने से…पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर मायावती ने खड़ा किया बड़ा सवाल, मोदी सरकार को दे डाली सलाह
केशव मौर्य ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन औऱ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती मिली है. कांग्रेस के लंबे शासनकाल में नासूर बन चुकी आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का खात्मा मोदी सरकार ने किया है.


