लखनऊ. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को गद्दार बताया था. उनके उस बयान से सियासी गलियारे का माहौल गरमा गया था. इन सबके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. अजय राय के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसे बीमारी करार देते हुए कहा कि ये कांग्रेस में फैल चुकी है.
इसे भी पढ़ें- अब BJP को और बर्दाश्त नहीं करेगी जनता..! बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, CM योगी को लेकर दिया बड़ा बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा की ‘बीमारी’ अब पूरी कांग्रेस में नीचे तक फैल चुकी है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ चुके हैं. लगातार चुनावी हार ने कांग्रेस को राजनीतिक और मानसिक, दोनों रूप से दिवालिया कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- राजनीति का स्तर गिरा या नेताओं का! अजय राय ने PM मोदी के लिए की अभद्र टिप्पणी, पंकज चौधरी ने खरी-खोटी सुनाते हुए दिया बड़ा बयान
दरअसल, कांग्रेस के पास न जनाधार बचा है, न मुद्दे और न ही जनता का विश्वास. इसलिए वे अब ‘अपशब्दों’ और ‘विषवमन’ को ही राजनीति समझ बैठे हैं. सच यह है कि माननीय प्रधानमंत्री जी पर कांग्रेस नेताओं का कहा हर अपशब्द उसकी लगातार होती राजनीतिक पराजयों की पीड़ा और सत्ता से दूर होने की छटपटाहट का सबूत है. देश की जनता ऐसे अहंकारी और संस्कारविहीन नेताओं को लोकतांत्रिक तरीक़े से करारा जवाब देगी.

