लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. साथ ही दावा किया है कि 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि जगज़ाहिर है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ‘तीन-तिकड़म’ कर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा से हाथ मिलाने के साथ कई वजूद वाले नेताओं को अपने दल में शामिल कराया, इसके बावजूद वह भाजपा को सत्ता से नहीं हटा सकी.
इसे भी पढ़ें- PDA पर वार, बनाएगा…सपा छात्र सभा में पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अखिलेश यादव, दे डाली बड़ी चेतावनी
आगे केशव मौर्य ने ये भी कहा कि सपा के सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरण धरे के धरे रह गए. दरअसल, सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्व. जनता का भरोसा तो उसमें कतई नहीं है, इसलिए इस बार भी उसका जातीय समीकरणों और खोखले नारों का खेल धरा का धरा रह जाएगा.
इसे भी पढ़ें- BJP के लोग चुंगीजीवी हैं, जो अर्थव्यवस्था को… UPI पेमेंट पर टैक्स को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना, नौकरी-रोजगार पर कही बड़ी बात
आगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुल मिलाकर लब्बोलुआब यह है कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाज़ी तीसरी बार भी भाजपा की बाज़ी पलट नहीं पाएगी. उत्तर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक तय है और तीसरी बार भी कमल ही खिलेगा.



