लखनऊ. प्रदेश को प्राकृतिक और पर्यावरणीय स्थलों को पर्यटन की नई पहचान देने की दिशा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने मैनपुरी में समान पक्षी विहार के निकट पर्यटन विकास के लिए 6 हेक्टेयर ग्रामसभा की भूमि को पर्यटन विभाग को देने पर मंजूरी दे दी है. यह स्थल मयंक ऋषि पक्षी विहार के नाम से जाना जाएगा.

इसे भी पढ़ें- 27 का चुनाव लोकतंत्र के लिए…अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा को लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण के लिए खतरा बताते हुए कही बड़ी बात

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण वेटलैंड और रामसर साइट है. यह बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल है. उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, सैंडी पक्षी विहार, हरदोई, बखिरा पक्षी विहार, संत कबीरनगर, विजय सागर पक्षी विहार, महोबा, लाख बहोसी पक्षी विहार, हमीरपुर, समसरोवर पक्षी विहार, आगरा सहित कई महत्वपूर्ण पक्षी विहार हैं.

इसे भी पढ़ें- पुराने विवाद में खूनी कांडः 2 पक्षों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, जानिए हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात

कोर्ट मैनेजर के वेतन बढोत्तरी को मिली मंजूरी

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में सरकार की तरफ से नियुक्त किए गए कोर्ट मेनेजर के वेतन बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि 5400 ग्रेड पे से लेकर 1777500 वेतन कर दिया गया है.