लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान सामने आय़ा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पंजाब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में पार्टी के अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित सघन जमीनी तैयारियों आदि के बीच यहां जातिवादी मीडिया-सोशल मीडिया द्वारा अभी से ही षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाला, सर्वे-सर्वेक्षण आदि का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है. बहुजन समाज पार्टी को निशाना बनाया जाना यह अति-दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें- रामनगरी में ‘रावणराज’! भूमाफियाओं की नजर में पौराणिक महाभारसर कुंड, मुख्य रास्ता किया बंद, यही है योगी सरकार का सुशासन?

आगे मायावती ने कहा कि इसीलिए यूपी में पहले सपा और अब भाजपा राज से त्रस्त सर्वसमाज से और ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों से यही अपील है कि वे विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों सहित सभी प्रकार के मिथ्या व दुष्प्रचार आदि से ज़रूर सावधान रहें. पांचवीं बार बीएसपी की सरकार बनाने में पूरे जी-जान से लगातार लगे रहें, जिसमें ही सबका हित निहित व सुरक्षित भी है.

इसे भी पढ़ें- आस्था के पर्व पर मनोरंजन की मर्यादा कहां? नाम ‘डांडिया नाइट’, मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस! कहां जा रहा समाज?

आगे मायावती ने कहा कि वैसे यहा यह कड़वी वास्तविकता भी उल्लेखनीय है कि जातिवादी मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बीएसपी के विरुद्ध हमेशा ही मिथ्या व अनर्गल प्रचार किया जाता है और फेक व प्रायोजित सर्वे-सर्वेक्षण आदि में हमेशा कम व कमज़ोर करके आंका जाता रहा है. यहां तक कि सन 2007 में भी इनका बर्ताव ऐसा ही जातिवादी व द्वेषपूर्ण रहा था, जबकि बीएसपी ने तमाम लोगों के कयासों व उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार बनाई थी. फिर यूपी में सबके साथ न्याय करने के लिए ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ कायम करने सहित ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के नये संवैधानिक कल्याणकारी युग की शुरूआत हुई थी.