लखनऊ. पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल सीमित करने की अपील की है. साथ ही विदेश यात्रा पर न जाने और 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील की है. जिसे लेकर बसपा प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. मायावती ने आने वाले आर्थिक संकट को लेकर चिंता जाहिर की है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव ब्रेन वाश करने में… PM मोदी पर सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर ओपी राजभर का निशाना, जानिए सपा सुप्रीमो के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती ने कहा, अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के विरुद्ध जारी युद्ध समाप्ति की अनिश्चितता के कारण ख़ासकर ऊर्जा संकट व विदेशी मुद्रा भण्डार की चिन्ताओं के मद्देनज़र मा. प्रधानमंत्री द्वारा देश के लोगों से ’संयम’ बरतने की गई अपीलों से यह साबित है कि भारत के समक्ष संकट केवल पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस आदि पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर ही नहीं, बल्कि आर्थिक संकट भी गहराएगा, जिससे करोड़ों भारतवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है तथा जिसके जारी रहने की भी गंभीर आशंका है.
इसे भी पढ़ें- ये कैसा अमृतकाल है, जिसमें… अखिलेश यादव का तीखा हमला, PM मोदी की अपील पर सराफा कारोबारियों ने खोला मोर्चा
आगे मायावती ने कहा, ऐसे समय में जबकि कोरोनाकाल की ज़बरदस्त मार के बाद रोज़ी-रोटी तक के संकट का जीवन झेल रही देश की लगभग सौ करोड़ जनता के पास और अधिक संयमित होने व खोने को कुछ ख़ास नहीं बचा है, तो ऐसी स्थिति में केन्द्र एवं राज्य सरकारें उन ग़रीब व मेहनतकश परिवारों को थोड़ी राहत देकर उनका सहारा बनने के लिये ख़ुद ही कुछ बेहतर करने का उपाय ज़रूर करें तो यह जन व देशहित में उचित होगा, ऐसी आम जन भावना.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

