लखनऊ. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने उनकी हत्या की साजिश करने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है. मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं. मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं. मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए.

इसे भी पढ़ें- यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, 27 के चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम बताते हुए दिया बड़ा बयान

आगे उन्होंने ये कहा कि मैं अपने विरोधियों से भी कहना चाहता हूं कि मौत तो एक दिन आनी है, मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता. अगर मेरी मौत आपके हाथों लिखी होगी तो वह भी हो जाएगी, लेकिन अगर आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए और मेरे लोगों ने मुझे ताकत, हिम्मत और मेरा साथ दे दिया, तो याद रखिए, आप जैसे गुंडों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा- फार्म हाउस में मेरी हत्या की साजिश रची गई, मुस्लिमों को लेकर क्या कहा?

चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि आज सवाल सिर्फ मेरी सुरक्षा का नहीं है. जब सुरक्षा प्राप्त एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की जाए, पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया जाए और आरोपी इतने बेखौफ हों, तो सोचिए इस प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी? मैं अपने साथियों से भी कहना चाहता हूं कि डरने की जरूरत नहीं है. संघर्ष जारी रहेगा. मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता.