लखनऊ. मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, मोदी सरकार के 12 वर्ष को विकसित भारत की आधारशिला गढ़ने वाले वर्ष बताए हैं. आगे उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों और आधारभूत संरचना से होता है. वही विकास को ‘गति’ देता है और नागरिकों की आकांक्षाओं को ‘नया विस्तार’ भी. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी ने ‘नए भारत’ में परियोजनाओं को फाइलों से निकालकर धरातल तक पहुंचाने की जो ‘नई कार्यसंस्कृति’ विकसित की है उसने पिछले 12 वर्षों में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है.
इसे भी पढ़ें- जाम के लिए जानलेवा वारः शराब को लेकर 2 दोस्तों में विवाद, फिर एक ने दूसरे की छीन ली सांसें, जानिए यार कैसे बना जानी दुश्मन
आगे केशव मौर्य ने कहा, आज लगभग 64 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क, 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग, 3,052 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे नेटवर्क और 36,000 किलोमीटर से अधिक नई रेलवे लाइनें नए भारत की बदलती तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं. 99.6 प्रतिशत रेल विद्युतीकरण, 530 गीगावाट से अधिक स्थापित विद्युत क्षमता, 164 हवाई अड्डे और उड़ान योजना के तहत 663 मार्ग इस बात के प्रमाण हैं कि विकास अब महानगरों के साथ-साथ देश के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है.
इसे भी पढ़ें- रील्स की दीवानगी ने उजाड़ा घर, फर्स्ट एनिवर्सरी से पहले पति ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
केशव मौर्य ने ये भी कहा कि यही मोदी सरकार के 12 वर्षों की पहचान है, जहां सड़कें शहरों के साथ-साथ ‘अवसरों’ को भी जोड़ रही हैं. रेल ‘प्रगति’ की गति बनी है. हवाई संपर्क आकांक्षाओं को ‘नए पंख’ दे रहा है. यही नया भारत है, जो विश्वास, गति और संकल्प से अपना स्वर्णिम भविष्य गढ़ रहा है. 12 साल – विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के.

