लखनऊ. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पद के अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन मूल्यांकन प्रपत्र भेजा गया है. इस प्रपत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक अनुभव, प्रबंधन कौशल, संस्थागत सोच, नैतिक मूल्यों और सामाजिक व आध्यात्मिक प्रतिबद्धता का आंकलन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- पूछता है, रायबरेली…राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर लगे पोस्टर, छात्र विरोधी चेहरा बताते हुए लिखी की तीखी बात
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्हें भी ट्रस्ट की ओर से यह मूल्यांकन प्रपत्र प्राप्त हुआ था. उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूरी तरह भरकर ट्रस्ट को भेज दिया है. उन्होंने जानकारी दी कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है.
इसे भी पढ़ें- अभी भी भ्रष्ट भाजपा सरकार… अखिलेश यादव का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर तीखा हमला, VIDEO शेयर कर लगाए गंभीर आरोप
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि चयन प्रक्रिया में इस तरह का विस्तृत मूल्यांकन प्रपत्र शामिल किया जाना एक सराहनीय कदम है. इससे अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, कार्यशैली और संस्थागत दृष्टिकोण का व्यापक आंकलन किया जा सकेगा. उनके अनुसार, इससे चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और योग्यता-आधारित बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर नियुक्ति पूरी निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता के साथ की जाएगी तथा योग्य अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित होगा.


