लखनऊ. जातीय हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए सुभसपा सुप्रीमो और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश यादव जी! न जाने आप और आपके स्वजातीय गुंडों को हम अति पिछड़े और दलितों से इतनी चिढ़ क्यों है? सत्ता में नहीं हैं तब ये हाल है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाले आपके लोग हैं. अगर गलती से सत्ता मिल जाये तो अपराध का नशा दोगुना तो ही जाएगा.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर में चंदा देने वालों का उड़ाया था मजाक, अब सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- चोरी करने वालों पर कार्रवाई हो, पूरी संस्था पर सवाल गलत

आगे ओपी राजभर ने कहा, याद कीजिए मार्च 2012… जनादेश मिलते ही जैसे आप लोगों पर खून सवार हो गया. पूरे प्रदेश में आपके गुंडों ने हिंसा का जो नंगा नाच शुरू किया, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है. भदोही जिला भी आपके उस आतंकराज का गवाह रहा है. जब आपके गुंडे नगर कोतवाली के मकदूमपुर गांव की दलित बस्ती पर कहर बनकर टूटे थे. दलित बस्ती के लोग हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, मगर आपके बेरहम गुंडे पूरी तरह से सत्ता के नशे में थे और इसी नशे में कई घरों को आग लगाकर राख कर दिया. क्यों? क्योंकि उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया था.

आगे ओपी राजभर ने कहा, बस इतनी सी बात पर आप लोगों ने सत्ता मिलते ही सबसे पहले बहुजनों को टार्गेट करना शुरू कर दिया. मकदूमपुर गांव की दलित बस्ती के घरों को आग के हवाले तो किया ही, बहुजन समाज की महिलाओं के साथ जमकर बदसलूकी भी की गई थी. आज भी उस गांव की महिलाएं आपके आतंकराज को याद करके कांपने लग जाती हैं. उन पीड़ितों के घाव पर मरहम लगाने वाला भी कोई नहीं था. क्योंकि, पूरा सिस्टम सपा का दफ्तर बन गया था.

इसे भी पढ़ें- यूपी वालों को लगने वाला है तगड़ा झटका! बढ़ सकता है हाउस टैक्स; 15 साल बाद नई दरों की तैयारी

आगे उन्होंने ये भी कहा कि लखनऊ से प्रेशर इतना था कि महज दिखाने के लिए एप्लिकेशन लिया गया. एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई. बाद में जब हर तरफ जब थू-थू होने लगी तो दिल्ली से पीएल पुनिया साहब को भदोही आना पड़ा. पिछले सारे कांड याद आ रहे हैं न आपको. यही था न आपका आतंकराज. हम पिछड़ों-दलितों का जीवन नरक बनाना, महिलाओं का अपमान करना. शोषणवाद ही आपका ‘समाजवाद’ है और ‘पीट देगा अहिर’ ही आपका पीडीए है. इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना. जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!