लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस पर हमला बोला है. ओपी राजभर ने महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की गौरवगाथा दबाने का आरोप लगाया है. दोनों पार्टियों कोर ब्रिटिश और मुगलिया सोच वाला बताते हुए करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश जी…हम महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के वंशज हैं. उस महान योद्धा के, जिसने बहराइच की धरती पर महमूद गजनवी के भांजे सेनापति सैयद सालार मसूद ‘गाजी’ का सिर धड़ से उतारकर अयोध्या और पूरे अवध की रक्षा की थी.
इसे भी पढ़ें- RSS के लोग बात करें तो कहिएगा…गद्दार हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह, राहुल गांधी का हमला, पासी समाज को दिया बड़ा मैसेज
आगे ओपी राजभर ने कहा, महाराजा सुहेलदेव राजभर जी अति पिछड़ों, वंचितों, गरीबों और सनातन स्वाभिमान के प्रतीक हैं. उन्होंने सभी जातियों को साथ लेकर आक्रांताओं से लड़ाई लड़ी. इतिहास गवाह है कि हर हमलावर का घमंड तोड़ा है हमने. हम राजभर, निषाद, कुर्मी, मौर्य, लोध, प्रजापति, भर, कहार, बिंद, कश्यप, मल्लाह, गड़रिया, धोबी, नाई, गोंड, बाथम, तुरा, माझी. हम सबने इतिहास के किसी न किसी कालखंड में अनेकों आक्रांताओं का घमंड तोड़ा है.
आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा, दुख इस बात का है कि पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने और आजादी के बाद कांग्रेस-सपा की राजनीति ने महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की गौरवगाथा दबाने का काम किया. 1000 साल तक हमने जो दुर्दशा झेली है, उसके लिए आप जैसे मुगल और अंग्रेज मानसिकता वाले लोग जिम्मेदार हैं. आप लोगों ने इतिहास में उनको जगह दी, जिन्होंने हमें लूटा, मारा, पीटा, कत्ल किए, बलात्कार किए, मंदिरों को तोड़ा, जुल्म किए और तिरस्कार करके भुला दिया उन्हें, जिन्होंने इस देश, धर्म और अयोध्या की रक्षा की.
आगे उन्होंने कहा, अखिलेश यादव जी का कभी इंटरव्यू देखिए, ऐसे बात करते हैं जैसे दुनिया का सारा ज्ञान इन्हीं के पास है. अरे भाई, इतने बड़े ज्ञानी-महाज्ञानी हो, बताओ न… कि हजार साल तक महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा किस षड्यंत्र के तहत दबाए रखी गई? 13 साल तक आपकी पार्टी यूपी में शासन की है. लिखकर ले लीजिए, ये नहीं बता पाएंगे, क्योंकि पूरा सपाई गिरोह ब्रिटिश और मुगलिया सोच वाला है. अति पिछड़ों से नफरत और उन्हें अपने से छोटा समझकर रखना इनकी फितरत है और ये इससे बाहर कभी नहीं निकल पाएंगे. नवाबी भले चली गई हो, लेकिन अखिलेश का दिमाग अभी भी उसी दरबार में अटका पड़ा है.
इसे भी पढ़ें- खिसियाइए आप लखनऊ में हैं! अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, कहा- स्मार्ट सिटी’ के नाम पर उपहास का विषय बनी राजधानी
सच ये है कि कांग्रेस-सपा ने अति पिछड़े समाज के आत्मसम्मान को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई. हमारे नायकों को इतिहास से गायब किया गया, हमारी विरासत को दबाया गया, हमारे समाज को सिर्फ वोट समझा गया. आज समय बदल चुका है. अब महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की गौरवगाथा हम शहर-शहर, चौराहे-चौराहे और घर-घर तक पहुंचा रहे हैं, जिसे कांग्रेस और सपाइयों की मुगल-ब्रिटिश मानसिकता अति पिछड़ा समाज कहती है, उसी मानसिकता ने इतिहास लिखा भी है और अच्छे-अच्छों का मिटाया भी है. आगे भी हम गैर-यादव अति पिछड़ा समाज मिलकर इतिहास लिखेंगे.

