रायबरेली. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महानायक वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण कर पासी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला. नरेंद्र मोदी जनता से कहते हैं, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ और इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलो. ये सब कहने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी हजारों-करोड़ के जहाज में बैठकर विदेश चले जाते हैं और जनता चुपचाप देखती रहती है, जबकि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है. भीषण महंगाई होगी, हर चीज के दाम बढ़ेंगे और खाद की कमी हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- खिसियाइए आप लखनऊ में हैं! अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, कहा- स्मार्ट सिटी’ के नाम पर उपहास का विषय बनी राजधानी

आगे राहुल गांधी ने ये भी कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए, नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं. BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है. BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है.

राहुल गांधी ने ये कहा, नरेंद्र मोदी वोट चोरी करवाते हैं, मनरेगा को खत्म करते हैं, जातिगत जनगणना नहीं करवाते हैं औऱ अंबानी-अडानी को देश बेच रहे हैं. ऐसा कर वे देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम संविधान के साथ वीरा पासी जी के विचारों की रक्षा करें.

इसे भी पढ़ें- 27 की जंग, पासी आएंगे संग! सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी ने महानायक वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण कर दिया खास मैसेज

उन्होंने कहा, आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है. ऐसी महंगाई होगी, जो आज तक देश ने नहीं देखी होगी. हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे, किसान परेशान होंगे, क्योंकि देश में खाद की कमी हो जाएगी. तेल और गैस की सप्लाई रुक जाएगी, लेकिन इस आर्थिक तूफान का असर अडानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो अपने महलों में बैठे रहेंगे. अगर इस आर्थिक तूफान का झटका किसी को लगेगा तो वह देश की आम जनता होगी.