लखनऊ. मंत्री ओपी राजभर लगातार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. उन्होंने एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि प्रिय अखिलेश यादव जी, दिल्ली में पिछलग्गू बनके घूमने में मजा आ रहा है कि नहीं? ठगबंधन में आपकी असली हैसियत आपके दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों ने सबके सामने दिखा दिया. ऐसा लग रहा है आपको बराती वाले ट्रैक्टर पर जबरिया ठूंस दिया गया हो. जैसे कि आप दूल्हा के दोस्त के ममेरे भाई के नाराज फूफा जी हों.
इसे भी पढ़ें- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप
आगे उन्होंने कहा कि आपके लोडरवा सब भी सोच रहे होंगे कि हम लोग जिनको ‘अवतारी भैया-जी’ बताते नहीं थकते थे, हमारे वही भइया जी, सबके सामने खुद ही ‘लोडर’ बनके भीड़ में खो जा रहे हैं. कुर्सी की ख्वाहिश पाले दरी बिछाने में लगे हैं. नैया की पतवार बड़के भैया राहुल जी के हाथ में चली गई है. और जाइए, भाग-भाग के दिल्ली! करा लिए न घनघोर बेइज्जती?
इसे भी पढ़ें- ‘बेटी का चाल-चलन पसंद नहीं आया तो…’ ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा, जंगल में गड़ा मिला शव
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि आप भी गजब करते हैं! चुनाव यूपी में है और आप दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं. दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे महाराज? ये जान लीजिए कि दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों से आपको सिवाय तिरस्कार के कुछ नहीं मिलने वाला. जैसे आप दिल्ली की भीड़ में खो गये, वैसे ही इस बार यूपी में भी विपक्ष की भीड़ में आप कहां होंगे पता नहीं चलेगा. आपके आजकल के लच्छनों से तो यही समझ में आ रहा है कि ‘सत्ताइस में सपा साफ’ होने जा रही है.

