लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी! सुना है आपके समाजवादी पार्टी दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र यादव को घुसने के लिए आपकी परमिशन चाहिए. आप हरी झंडी देंगे, तभी एंट्री मिलेगी! ना किया तो बेआबरू होकर वापसी करनी होगी.

इसे भी पढ़ें- साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मस्जिद-मदरसे और मजारों पर चले बुलडोजर, खुदाई होगी तो कहीं शिव निकलेंगे और कहीं शव

आगे ये भी कहा कि जिस शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव जी के साथ गांव-गांव घूमकर समाजवादी पार्टी को सींचा, संगठन खड़ा करने में जिंदगी लगा दी, आज उसी चच्चू को पार्टी दफ्तर जाने के लिए भतीजे की हरी झंडी का इंतजार करना पड़ रहा है? धर्मेंद्र यादव का भी यही हाल है.

इसे भी पढ़ें- सरकार सुन ले और समझ भी ले! UPI टैक्स को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में UP व्यापार मंडल, दे डाली खुली चेतावनी

आगे ओपी राजभर ने कहा कि अगर परिवारवालों का ये हाल है तो सोचिए बाकी नेताओं की स्थिति क्या होगी. चच्चू से राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी खड़ी करने में उनका भी पसीना लगा है. तरस इस बात पर आता है कि चच्चू को बुढ़ापे में ये सब देखना पड़ रहा है. ख़ैर, ऊपर वाला सब देख रहा है. वही मान-स्वाभिमान का न्याय करेगा.