लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा, पहली बात अखिलेश यादव क हाल लगत ह कि एकदम्मे ठीक ना ह. हम सवाल पूछी ला ओनसे और ऊ गरियावै लगेलन साधु संतन के. अरे हमरे बात क जवाब हम्मे दा, तू का करे के साधु-संतन के एम्मन घसीटत हउआ. हमार एक सलाह मान ल. तू आउर तोहर ‘लोडर’ लोग बात-बात पर साधु-संतन के गाली देवै बंद कै दा. नाही त अभी कम दुर्गती भइल ह, आगे बड़ी सराप भोगे के पड़ी तो लोगन के.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा हताश और बौखलाई हुई…’, अखिलेश यादव ने बोला करारा हमला, कहा- 2027 के चुनाव में इनका पता नहीं चलेगा

आगे ओपी राजभर ने कहा, दूसरी बात अखिलेश जी अब तो आप विपक्ष में हैं, ज्यादातर फ्री ही रहते होंगे. पुराने दिनों को याद कीजिए और 2013 के उस वाले कांड का पर्दाफाश कर दीजिए कि कैसे आपने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर एक ऐसे व्यक्ति को बिठा दिया था, जो हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी था और हैरान करने वाली बात ये है कि ये काम आपने 80 से अधिक योग्य उम्मीदवारों के साथ छल करके किया था.

आगे उन्होंने कहा, आपकी इस ढीठता भरी नियुक्ति को 14 अक्टूबर 2015 को माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की बेंच ने ‘अवैध’, मनमाना’ और संविधान के अनुच्छेद 316 का उल्लंघन बता दिया था. नियुक्तियों में हेराफेरी वाली आपकी सरकार के दौरान बड़े-बड़े कारनामे किये हैं आप लोगों ने. आपका फार्मूला इतना हिट रहा कि 86 में से अकेले 56 यादव एसडीएम बन गए थे?

इसे भी पढ़ें- लव का लफड़ा है! पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि अरे राम हो राम, क्या-क्या कुचक्र रचते थे आप लोग भाई !! गजब. हाथ जोड़कर निवेदन है कि हमें भी बता दीजिए वो वाला सीक्रेट जिससे हम राजभर, चौहान, निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह, कश्यप, प्रजापति, पाल, लोहार, बढ़ई, कहार, धीमर, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, धोबी, सैनी और सभी बहुजन जातियों के लड़के भी एसडीएम बन सकें. अखिलेश जी आप अपने PDA यानी “पार्टी ऑफ डिम्पल एंड अखिलेश” की आड़ में सिर्फ ‘यादव’ ढूंढना बंद करिए.