लखनऊ. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही सूबे की सियासत का सियासी माहौल गर्मा गया है. सपा और भाजपा के बीच साम दाम दंड भेद की राजनीति देखने को मिल रही है. सपा 3 प्रत्याशी मैदान पर उतारने की तैयारी में है. इन सबके बीच मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से पीडीए के प्रत्याशी उतारने को लेकर सवाल किया है.

इसे भी पढ़ें- आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवा! आगरा में बड़ा जखीरा पकड़ा, केटोरॉल-एलेग्रा समेत कई दवाएं बरामद

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं. ये बताइए, तीनों आपके “पीडीए” वाले होंगे या नहीं? पहला तो प्रोफेसर साहब हैं. ये आपके पीडीए वाले “परिवार” से हो गए. अब “डी” और “ए” से कौन होगा? डी से कोई “दौलतमंद” होगा क्या? ए से कोई “अपराधी”?

इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, SP से 150 सीटों पर होगी बात; अखिलेश होंगे CM फेस

आगे ओपी राजभर ने कहा कि बताइएगा, क्योंकि सभी पिछड़े वर्ग के लोग, दलित भाई और मुसलमान भाई जानना चाह रहे हैं कि आपके पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को कैसे आप संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत में लगे हैं. आख़िर में एक और सलाह है. तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा.