लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सपा तुष्टिकरण और भू-माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती रही है. अवैध कब्जेदारों का बचाव करती थी, लेकिन जबसे यूपी में डबल इंजन की सरकार आई है, तब से तुष्टिकरण और अवैध कब्जों को खत्म करने काम डबल इंजन सरकार कर रही है. कानून के दायरे में रहकर सभी चीजों को किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- ‘हर घर जल’ सिर्फ योगी सरकार का ‘जुमला’! बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग, विकास के दावे खोखले, 2047 के विकसित भारत में मिलेगा पानी ?

पंकज चौधरी ने कहा, माफिया, कब्जेदार और तुष्टिकरण पर प्रहार जारी रहेगा. भाजपा की डबल इंजन सरकार तुष्टिकरण के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में अवैध कब्जों को कानून के दायरे में रहते हुए ध्वस्त किया जा रहा है. पूरे प्रदेश में हर एक इंच अवैध कब्जे को मुक्त कराया जा रहा है. गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर की गई कार्रवाई इसका जीता-जागता सबूत है.

इसे भी पढ़ें- ‘अपराधियों के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- वो जिस भाषा समझेगा उसे उसी में समझाएंगे

आगे पंकज चौधरी ने कहा, किसी से छिपा नहीं है कि समाजवादी पार्टी की राजनीति कैसे हमेशा तुष्टिकरण, वोट बैंक और भू-माफियाओं को संरक्षण देने के इर्द-गिर्द घूमती रही है. जहां एक तरफ सपा अपने स्वार्थ के लिए ऐसे अवैध कब्जेदारों का बचाव करती थी, वहीं डबल इंजन की सरकार कानून के दायरे में रहकर लगातार कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा और विकास का 36 का आंकड़ा…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP ने सपा सरकार के समय के विकास परियोजनाओं को बर्बाद कर दिया

आगे उन्होंने ये भी कहा है कि यही वजह है कि हर कार्रवाई पर सपा को दर्द होता है, क्योंकि कानून का शिकंजा अब उनके संरक्षण तंत्र तक पहुंच रहा है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार ऐसे लोगों को कानून के दायरे में लाकर लगातार कार्रवाई करती रहेगी.