लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि गरीबों और सरकारी जमीनों पर सपा सरकार में कब्जा किया जाता था. वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के बाद कब्जा करने वालों को हटाने का काम किया गया और लोगों को उनकी जमीन वापस दिलाई गई. भाजपा ने माफिया राज खत्म करने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें- यमराज कहां है योगी जी! रातभर बंधक बनाकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप, नारी सुरक्षा के दावे खोखले, ऐसे में कैसे आएगा रामराज?

पंकज चौधरी ने कहा, कब्ज़ेदार को हटाकर हक़दारों की बात करती है भाजपा की डबल इंजन सरकार. एक समय था जब भू-माफिया बेखौफ होकर गरीबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे रहते थे. तत्कालीन सरकार उन्हें सजा देने के बजाय पलकों पर बिठाकर रखती थी और आम जनता न्याय के लिए भटकती रहती थी. आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं. भाजपा की डबल इंजन सरकार में अब कानून का राज सर्वोपरि है और अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के सामने सभी बराबर हैं.

इसे भी पढ़ें- अरे अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा… लखनऊ में हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तार के बाद ओपी राजभर का हमला, सपा सुप्रीमो पर लगाए गंभीर आरोप

आगे पकंज चौधरी ने ये भी कहा कि प्रदेश में भूमाफियाओं द्वार जमीनों पर कब्जे के खिलाफ डबल इंजन सरकार का महा-अभियान लगातार जारी है. गाजियाबाद में पीड़ित महिला का घर हों या प्रदेश में अन्य स्थान पर अवैध धार्मिक ढांचा, भूमि को भूमाफियाओं से खाली कराते हुए न्यायोचित कार्रवाई की गई है. माफिया को संरक्षण देने का दौर अब खत्म हो चुका है. अब कानून का राज है, जहां कब्जेदार नहीं, हकदार की जीत होती है.