लखनऊ. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार बताने वाले राहुल गांधी के बयान से सियासी माहौल गरमा गया है. जिसे लेकर पूरा भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. पंकज चौधरी ने कहा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरदार, राष्ट्रभक्तों को कहते हैं गद्दार! सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगने वाले आज राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक संघ पर सवाल उठा रहे हैं!

इसे भी पढ़ें- आप जैसे मुगल-अंग्रेज मानसिकता वाले लोग…राजभर ने कांग्रेस-सपा लगाया महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा छुपाने का आरोप, अखिलेश यादव से कही बड़ी बात

आगे पंकज चौधरी ने कहा, गद्दारी वो थी, जब देशविरोधी ताकतों के समर्थन में आधी रात को अदालतें खुलवाई गईं. गद्दारी वो थी जब यासीन मलिक जैसे अलगाववादियों से रिश्ते निभाए गए. गद्दारी वो थी जब विदेशी मंचों पर भारत और सेना का अपमान किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS ने हमेशा राष्ट्र प्रथम का मार्ग चुना.

इसे भी पढ़ें- सत्ता के लिए सनातन पर सियासत! सपा को धर्मविरोधी बताते हुए पंकज चौधरी ने साधा निशाना, रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर जो कहा…

आगे पंकज चौधरी ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. जो लोग अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखला गए हैं, वे अब देशभक्त संगठनों और राष्ट्र के रक्षकों पर कीचड़ उछाल रहे हैं. देश सब देख रहा है और देश जवाब भी देगा.