लखनऊ. संदीप हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है. गिरफ्तारी के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल आरोपी का सपा से कनेक्शन बता रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने ये तक कह दिया कि सपा हमेशा से गुंडे-माफिया को पालने का काम करते आई है.

इसे भी पढ़ें- यमराज कहां है योगी जी! रातभर बंधक बनाकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप, नारी सुरक्षा के दावे खोखले, ऐसे में कैसे आएगा रामराज?

पंकज चौधरी ने कहा, अपराधियों का ‘सपा’ कनेक्शन फिर उजागर. लखनऊ में हुआ संदीप हत्याकांड बेहद निंदनीय है. इस जघन्य अपराध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता ने एक बार फिर उनके असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है. उत्तर प्रदेश गवाह है कि सपा का शासनकाल हमेशा गुंडे और माफियाओं को पालने-पोसने का काम करता रहा है. कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें- शिक्षामंत्री की सजा शिक्षक को! ऑनलाइन पढ़ाने वाले टीचर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?

ओपी राजभर ने बताया सपा नेता

ओपी राजभर ने कहा, एक कहावत है ‘उलटा चोर कोतवाल को डांटे’. अखिलेश यादव जी 27 तारीख से चिल्ला रहे हो आप कि लखनऊ में हत्या हो गई. हत्या हो गई, हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई. अरे अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा, आपका अपना, आपका बहुत करीबी. सुना है गिरफ्तार आरोपी तो कोई यादव है न? आपकी “समाजवादी लोहिया वाहिनी” का उपाध्यक्ष? दूसरा वाला मुस्लिम है? दोनों आपके वोटर हैं.

आगे ओपी राजभर ने कहा. अखिलेश जी इन्हीं को तो आप बोलते है कि “बच्चा है तू मेरा”. PDA यानी “पीट देगा अहीर” वाली फोटो डाल रहा हूं, जो आपके साथ है. यही लखनऊ हत्या का मास्टरमाइंड है, जिसके साथ आप शान से फोटो खिंचाए हैं. दूसरा वाला भी आपका ही पट्ठा है. जल्दी ही उसकी फोटो भी सार्वजनिक करूंगा.