लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव में लगभग 1 साल से भी कम समय बचा है. ऐसे में प्रदेश में सियासी पारा गर्मा चुका है. सियासी बढ़त बनाने तमाम दल दल साम, दाम और दंड के सिद्धांत पर चल पड़े हैं. यही वजह है कि धनराज मौर्य और सूर्या चौहान की हत्या को लेकर जमकर सियासत की जा रही है. दोनों हत्याकांड में सांप्रदायिक रंग चढ़ चुका है. जिसे अब हिंदू-मुस्लिम के तौर पर बखूबी पेश किया जा रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोनों हत्याकांड को लेकर सपा सुप्रीमो पर तंज कसा है.

इसे भी पढ़ें- गोदी में मासूम मरी या UP का सिस्टम! इलाज के नाम पर बंट रही मौत, दादा के हाथों में 4 दिन की बच्ची ने तोड़ा दम, ऐसे बेटियां बचाएंगे ‘बाबा’?

पंकज चौधरी ने कहा, एक धर्म विशेष द्वारा बलरामपुर में धनराज मौर्य और गाजियाबाद में सूर्या चौहान की दर्दनाक हत्या ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. लेकिन समाजवाद और पीडीए के नाम पर राजनीति करने वालों की जुबान पर ताला लगा हुआ है. कारण स्पष्ट है इस बार वोटबैंक की राजनीति ने संवेदनाओं को बांट दिया.

इसे भी पढ़ें- बिजली बिल में भाजपा का कमीशन… अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, जनता को बताया महंगाई से निजात पाने का तरीका

आगे उन्होंने कहा, जिनकी संवेदनाएं केवल जाति-समुदाय के हिसाब से जागती हैं, वे अब चुप हैं. जिन लोगों ने न्याय, समानता और इंसानियत की बातें कीं, वे आज अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते मौन हैं. उत्तर प्रदेश की जनता इस चयनात्मक संवेदना, राजनीतिक पाखंड और दोहरे चरित्र को भली-भांति पहचान चुकी है. जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी.