लखनऊ. सूबे की सियासत में सपा प्रवक्ता के बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. भाजपा लगातार इस मुद्दे को लेकर सपा को घेरने में लगी हुई है. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने करारा हमला बोला है. पंकज चौधरी ने कहा कि समाज का ऐसा कोई भी वर्ग नहीं बचा, जिसे सपा के नेता राजकुमार भाटी ने अपनी भाषा से अपमानित न किया हो.

इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’में बेटियां कहां सेफ हैं? नग्न अवस्था में मिली 9 साल की बच्ची की लाश, मुंह में ठूसा था कपड़ा, आखिर ऐसे होगा ‘नारी वंदन’!

आगे पंकज चौधरी ने कहा, कभी ब्राह्मण समाज को निशाना बनाना, कभी महिलाओं को अपमानित करना तो कभी जाट और गुर्जर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना और अंत में अपने ही सनातन धर्म पर सवाल खड़ा कर देना, क्या यही सपा का समावेशी विकास है?

इसे भी पढ़ें- तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि… अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल वाले बयान पर ओपी राजभर का तंज, मंत्री बनाने का दे दिया ऑफर

उन्होंने ये भी कहा कि जिस नेता का काम ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच कटुता फैलाना हो, उनके साथ मिलकर सपा द्वारा किया जाने वाला समाजवाद महज एक छलावा है. उत्तर प्रदेश की जनता इस नकली समाजवाद के ढोंग को भली-भांति समझ रही है और राजकुमार भाटी जैसे नेता अपने बयानों से सपा की असलियत उजागर करके 2027 में जनता का काम और भी आसान कर रहे हैं.