सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साले ने राजनैतिक कारणों से सम्बंध खत्म करते हुए समाजवादी पार्टी में आस्था जताई है. साथ ही वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने में योगदान देने की बात कही है.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि नम्रता पाठक जो मेरी सगी बड़ी बहन है, इनसे और इनके पति उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राजनैतिक कारणों से मेरा कोई मतलब नहीं है. मेरे इस कृत्य से इन्हे कष्ट है तो मैं अपने भविष्य को देखते हुये मैं इनसे क्षमा चाहता हूं, क्योंकि मै समाजवादी पाट्री का समाजवाद विचारधारा से ओतप्रोत हो कर प्रचार प्रसार विस्तार करूंगा.
जातीय समीकरण वाद की जगह दी समाजवाद को प्रमुखता
राजीव कुमार त्रिपाठी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जातीय म समीकरण वाद को न देखते व सभी जातियों के वाद को खत्म करते हुए समाजवाद को अपनाऊंगा. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पाट्री की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दूंगा.



