लखनऊ. सपा ने भाजपा और चुनाव आयोग पर फर्जी वोट जुड़वाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है. सपा के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट के जरिए कहा गया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर बड़ी संख्या में अपने फर्जी वोट जुड़वाए थे और बड़ी संख्या में चिन्हित करके यादव मुस्लिम एवं अन्य पिछड़े दलित के वोट कटवाए थे और इसकी बदौलत ही भाजपा ने 2022 का चुनाव जनमत के विरुद्ध लूटा था. इसका प्रमाण समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को दिया था.

इसे भी पढ़ें- बृजभूषण पर सनसनीखेज आरोप: कॉकरोच पार्टी को मिल रही विदेशी मदद, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

आगे पोस्ट के जरिए कहा गया कि 2024 में भी बड़ी संख्या में फर्जी वोटिंग और विपक्षी दलों के वोट काटने से चुनाव हुआ था और जिसमें भाजपा एवं चुनाव आयोग ने मिलीभगत की थी वरना समाजवादी पार्टी यूपी में 75 सीटें जीतती और भाजपा गठबंधन मात्र 5 सीटों पर सिमट जाता ऐसी भाजपा विरोधी लहर यूपी में चल रही है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी ने घुमा फिरा के बता दिया कि…वोटर लिस्ट से 1.27 लाख वोटरों के नाम कटने का दावा, जानें सपा सुप्रीमो ने BJP को घेरते हुए क्या कहा?

आगे सपा ने पोस्ट के जरिए ये भी कहा कि लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एवं PDA प्रहरी इस बार तैयार हैं, तैनात हैं और हर एक फर्जी वोट पकड़ेंगे एवं काटे हुए सच्चे वोट जुड़वाएंगे और भाजपा एवं चुनाव आयोग की हर साजिश को नाकाम करेंगे.