रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. आम जनता जब जाम के झाम में फंसती है तो शायद ही किसी अधिकारी का ध्यान उस ओर जाता है, लेकिन आज रायबरेली के लालगंज में नजारा कुछ और था. जब खुद उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव जाम में फंसे, तो उन्हें अचानक ट्रैफिक व्यवस्था के नियमों की याद आ गई. इसके बाद जो हुआ, वह मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों के लिए किसी झटके से कम नहीं था.
इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में बेलगाम ‘क्राइम’! 10-12 दिनों में दर्ज हुए हत्या और जानलेवा हमलों के आधा दर्जन से अधिक केस, पुलिस नाकाम, क्या यही है ‘जीरो टॉलरेंस’?
यातायात व्यवस्था में घोर अव्यवस्था देख एसडीएम राजेश श्रीवास्तव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से सुधार के सख्त निर्देश दिए. एसडीएम ने इस दौरान यह भी कहा कि आम जनता को जाम और असुविधा से राहत दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ‘क्या मैं इस कुर्सी के योग्य हूं?’ विधानसभा में छलके सतीश महाना के आंसू, भावुक अध्यक्ष को विपक्ष ने फिर घेरा
सवाल यह है क्या अधिकारियों को जनता की समस्याओं का एहसास तभी होता है, जब वे खुद उन समस्याओं से दो-चार होते हैं? जनता को अब भी इस बात का इंतजार है कि उन्हें इस रोजमर्रा के जाम से स्थायी राहत कब मिलेगी, और क्या यह फटकार सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह जाएगी या वास्तव में व्यवस्था में सुधार लाएगी.
देखें वीडियो-


