लखनऊ. चुनाव आय़ोग और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल सड़क पर उतर आएं हैं और लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस गिरफ्तार भी कर रही है. जिसका वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो देश की ख़ातिर हैं लड़ते वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते. BJP ही CEC है. देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र!
इसे भी पढ़ें- हैवानियत की भेंट चढ़ी मासूमः झोपड़ी में सो रही 3 साल की मासूम के साथ रेप, दहला देगी दरिंदगी की वारदात
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करने वालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े. घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी ने धमकी भरे अंदाज में खुद…PDA को लेकर CM योगी के बयान पर अखिलेश का हमला, दी माला बनाकर जाप करने की सलाह
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि दरअसल वन नेशन, वन इलेक्शन की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘एक बार भ्रष्टाचार, एक बार चुनाव’. मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं.

