महोबा. 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची खेत में बनी झोपड़ी में सो रही थी. इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. बच्ची की चीख सुनकर खेत में काम कर रहे उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- मियां-बीवी और मौत का खेलः पत्नी पर डंडे से हमला कर पति ने छीनी सांसें, जानिए जीवन साथी ने क्यों छीनी जिंदगी

बता दें कि पूरा मामला कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ खेत में बनी झोपड़ी में रहता है. बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ खेत में तिल की फसल काट रहा था. उनकी तीन वर्षीय बेटी झोपड़ी में सो रही थी. इसी दौरान गांव का चंदन सिंह झोपड़ी में पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता झोपड़ी की ओर दौड़े.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी ने धमकी भरे अंदाज में खुद…PDA को लेकर CM योगी के बयान पर अखिलेश का हमला, दी माला बनाकर जाप करने की सलाह

परिजनों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकला. घटना की जानकारी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई. सूचना मिलने पर हेल्पलाइन प्रभारी दीपक कुमार और काउंसलर सीमा यादव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. बच्ची को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.