लखनऊ. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 2 लोगों को ठोकर मार दी और 2 किमी. तक घसीटता ले गया. घटना में दोनों बाइक सवार व्यक्तियों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- UP में इलाज के नाम पर मजाक चल रहा! बच्ची का टूटा था दाएं हाथ, बाएं हाथ में बांध दिया प्लास्टर, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

बता दें कि घटना सरोजनीनगर के गेहरू अंडरपास के पास उस वक्त घटी, जब 2 बाइक सवार हरिकंशगढ़ी लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार ठोकर मारी. हादसे में दोनों बाइक सवार दूऱ जा गिरे. वहीं ठोकर लगने के बाद बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंस गई. उसके बाद डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय 2 किमी. तक घसीटा. बाइक को घसीटता देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- इस बार भाजपा का कोई छल, बल, धोखा और… BJP पर अखिलेश यादव का हमला, 27 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर का पीछा करके रुकवाया. पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दोनों मृतकों की लाश पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान रामसेवक यादव (50) और रामू यादव (45) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.