मथुरा. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जन्मदिन के दिन एक 12 साल के बच्चे को लोडर टेंपो ने चपेट में ले लिया. घटना में बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ये यूपी की पुलिस है, जून में जनवरी…सपा छात्र सभा में हुए विवाद को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप ने कसा तंज, दिया बड़ा बयान

बता दें कि घटना एटीवी क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में रहने वाला 12 साल का बच्चा वरुण चौधरी अपने जन्मदिन का केक और सजावट का सामान लेने के लिए स्कूटी से अपने दोस्त के साथ मार्केट गया था. सामान खरीदकर वापस लौट ही रहा था कि उसी दौरान तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने स्कूटी को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों स्कूटी सवार बच्चे दूर जा गिरे. हादसे में एक वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘अंधी’ सरकार और ‘बहरा’ सिस्टम! खस्ताहाल और पानी भरी सड़क में हर रोज गिरकर लोग हो रहे चोटिल, जिम्मेदार बेसुध, कब जागेंगे जिलाधिकारी साहब?

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए. हालांकि, रास्ते में वरुण की सांसें थम गईं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है.