अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. भाजपा सरकार जुबान और कागजों में विकास की गंगा बहाती है, लेकिन हकीकत भयावह है. विकास को ही ‘विकास’ का बेसब्री से इंतजार है. खस्ताहाल सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है. सड़कों में पानी भरे रहने औऱ गड्ढों में हर रोज कोई न कोई गिर रहा है. लेकिन लोगों की चीख नेताओं के कानों तक नहीं पहुंच रही है. ऐसे में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से सड़क ठीक कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी! UPSSSC के अभ्यर्थियों को मिला अखिलेश यादव का समर्थन, जानिए सभी भर्तियों में Waiting List को लेकर क्या कहा?
बता दें कि चंदासी वार्ड नंबर-12 में दामोदरदह पोखरा के समीप पिछले करीब ढाई महीने से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है. इससे परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार सभासद और नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ. इसी मार्ग से स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. जलजमाव और कचरे के कारण सड़क दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन बाइक सवार, पैदल राहगीर और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं. रात के समय पानी में सांप और अन्य जल-जंतु होने से लोगों में भय बना रहता है.
इसे भी पढ़ें- सपा बहादुर की कोई भी पैंतरेबाजी… केशव मौर्य ने 2022 के चुनाव का जिक्र कर अखिलेश पर साधा निशाना, 27 को लेकर भी चौंकाने वाला दावा
परितोष कुमार ने बताया कि सभासद से शिकायत करने पर बरसात में पानी जमा होने की बात कही गई. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत करने पर मिट्टी डलवाने और भुगतान कराने की बात कही गई थी. उनका दावा है कि उन्होंने पांच ट्रैक्टर मिट्टी भी डलवाई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ. जलजमाव की समस्या हर वर्ष होती है. इस बार बारिश के बाद करीब दो से ढाई महीने से सड़क की स्थिति खराब है. लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की कि सड़क से जलजमाव तत्काल हटवाकर स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो.



