मथुरा. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा राज में जनता बुरी तरह परेशान…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर

बता दें कि घटना मथुरा स्थित जमुनापार थाना क्षेत्र में बलदेव रोड पर गोपालपुर के पास उस वक्त घटी, जब 2 युवक बाइक पर सवार होकर महावन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर 3 युवक सवार होकर जा रहे थे. तभी दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. वहीं दोनों बाइक सवार 5 युवक घायल हो गए. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- नशे का बड़ा खेल बेनकाब! लखनऊ एयरपोर्ट पर 10.39 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए भारतीय यात्री को कस्टम ने पकड़ा

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया. घटना में मरने वालों पहचान गोपी (18), छोटू (18) और सौरभ (20) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. घटना के पीछे की वजह दोनों बाइकों का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है.