मुरादाबाद. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार चिकित्सक और युवती को ठोकर मार दी. हादसे में चिकित्सक की मौत हो गई. वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद… अवधेश प्रसाद ने राजभर पर साधा निशाना, कहा- सपा चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट
बता दें कि घटना भोजपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब एक चिकित्सक स्कूटी से एक युवती को कोचिंग छोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान भोजपुर प्राइवेट बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों दूर जा गिरे और घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- भाषण में बयान कम, धमकी अधिक क्यों थी? CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, राम मंदिर के चढ़ावे पर दिया बड़ा बयान
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवती का इलाज जारी है. मृतक की पहचान डॉ. आरिफ (45) के रूप में हुई है. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

