मुरादाबाद. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को ठोकर मार दी. घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई. वहीं दादा और पोती गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- मौत का कॉलः पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, जानिए कब और कैसे दिया गया खूनी वारदात को अंजाम…

बता दें कि घटना ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर रानी नांगल के पास उस वक्त घटी, जब एक परिवार किसी काम करने के लिए कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी, दादा और पोती चारों गंभीर रूप से घायल हुए. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- मैसेज, कॉल और फिर कंगालः विदेशी युवती की युवक को आई रिक्वेस्ट, हुआ कुछ ऐसा कि खाते से साफ हो गए 24 लाख

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सानिव और उनकी पत्नी खैरुल निशा के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात जा रही है.