मुजफ्फरनगर. रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ये पिता नहीं, ‘पापी’ है! बाप ने कई महीनों तक 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, दहला देगी दरिदंगी की दास्तां

बता दें कि घटना छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिसौना मार्ग के पास उस वक्त घटी, जब बाइक पर सवार होकर पुरुष, महिला और एक बच्चा कहीं जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर लगने के बाद तीनों को ट्रक ने कुचल दिया. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कैसे हैं? आज 6 जून है सोचा याद दिला दूं… OP राजभर ने खबर का स्क्रीन शॉट शेयर कर साधा निशाना, सपा के गढ़ को बताया आतंकवाद की जड़

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है. वहीं ट्रक को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.