पीलीभीत. सड़क किनारे गहरी खाई में एक युवक का शव बरामद हुआ है. घटनास्थल पर शव के पास ही उनकी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली. मृतक के परिवार ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात
बता दें कि घटना बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर शनिवार तड़के भोपतपुर और प्रताप डंडी के बीच उस वक्त घटी, जब राजवीर नाम का युवक शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर बरखेड़ा बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था. जब देर रात तक राजवीर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की और रात करीब 12 बजे पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी सत्ताइस छोड़िए, अगले पैदाइश तक… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
वहीं रात भर चली तलाश के बाद शनिवार सुबह करीब 6 बजे पिता शांति स्वरूप खोजबीन करते हुए भोपतपुर स्थित ईंट भट्ठे के आगे पहुंचे. वहां सड़क किनारे खाई में शव और पास में बाइक पड़ी दिखाई दी. मृतक की शिनाख्त मसीत गांव निवासी 27 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई, जो जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को घटनास्थल पर बुलाया और बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है.

