पीलीभीत. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘हर घर जल’ सिर्फ योगी सरकार का ‘जुमला’! बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग, विकास के दावे खोखले, 2047 के विकसित भारत में मिलेगा पानी ?

बता दें कि घटना पूरनपुर-मैगलगंज हाइवे पर घुंघचाई मोड़ पर उस वक्त घटी, जब कुछ लोग ई-रिक्शा में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में ई-रिक्शा सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- ए अखिलेश जी, अपने सपाई लोडरों को समझा दीजिए कि… ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना, जानिए योगी के मंत्री ने ऐसा क्या कहा?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर एक को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया. जहां इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सूरजपाल और बाबूराम के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. फरार बस चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.