रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रायबरेली में पार्टी ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोरशोर से उठाया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने दावा किया कि बूथ संख्या 357 की मतदाता सूची में 57 ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जिन्हें पार्टी संदिग्ध मान रही है. उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इसे भी पढ़ें- ‘गठबंधन’ से भाजपा गई डर! कांग्रेस के 200 सीट वाले होर्डिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, पलटवार करते हुए दी तीखी प्रतिक्रिया
पंकज तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक का मताधिकार बेहद महत्वपूर्ण है. मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सीधे तौर पर मतदान प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सूचियों की जांच कर रहे हैं और जिन मतदाताओं को लेकर आपत्ति है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- मोदी जी, जवाबदेही पर चुप्पी क्यों? ITBP महानिदेशक के बयान के बाद चीन को लेकर कांग्रेस ने घेरा, देश की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए मांगा जवाब
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान को केवल प्रेस वार्ता तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि गांवों और बूथों तक ले जाकर लोगों को जागरुक करेगी. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी निर्वाचन अधिकारियों को दें.

